रेलवे RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2024: आवेदन की तारीख बढ़ाई गई

रेलवे भर्ती बोर्ड RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब सभी उम्मीदवार 27 अक्टूबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। पहले यह तारीख PwBD उम्मीदवारों के लिए थी, लेकिन अब ये सभी के लिए लागू होगी।

रेलवे RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2024 आवेदन की तारीख बढ़ाई गई

जरूरी तारीखें:

  1. आवेदन करने की अंतिम तारीख: 27 अक्टूबर 2024 रात 11:29 बजे तक।
  2. शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख: 28-29 अक्टूबर 2024।
  3. फॉर्म में सुधार की तारीख: अगर फॉर्म में कुछ गलतियां हो गई हों तो 30 अक्टूबर से 6 नवंबर 2024 तक सुधार किया जा सकता है। ध्यान रहे कि ‘Create an Account’ में भरी जानकारी और चुने गए RRB को बाद में बदला नहीं जा सकेगा।
  4. PwBD उम्मीदवारों के लिए खास मौका: जिन्होंने पहले से आवेदन किया है, वे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के RRB और Zonal Railway की प्राथमिकता 27 अक्टूबर 2024 तक बदल सकते हैं।

और क्या-क्या बदलाव हुए हैं?

  1. अब सभी उम्मीदवार 27 अक्टूबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।
  2. PwBD उम्मीदवार बिना कोई शुल्क दिए अपनी प्राथमिकता बदल सकते हैं।
  3. बाकी सभी नियम और शर्तें पहले की तरह ही रहेंगी।

RRB NTPC ग्रेजुएट के लिए कैसे करें आवेदन?

  1. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप आवेदन कर सकते हैं।
  2. आवेदन करने से पहले अपने सभी डॉक्यूमेंट्स और पात्रता मापदंड अच्छे से चेक कर लें।

अधिक जानकारी और आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें: RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2024
नोटिस के लिए यहाँ क्लिक करे: RRB Notice Link

इसे भी पढ़े –
रेलवे RRB टेक्नीशियन परीक्षा 2024: महत्वपूर्ण तिथियां और जानकारी

Scroll to Top